WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
youtube Channel Subscribe

New Vacancy In Rajasthan 2024: राजस्थान में नई भर्तियों को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू होंगी नई भर्तियां

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
youtube Channel Subscribe

राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा RAS, कॉलेज लेक्चरर, कृषि, कारागार, स्कुल व्याख्याता भर्ती, कनिष्ठ लेखाकार, अधीनस्थ सेवा भर्ती सहित अन्य कई सारी भर्तियां ली जाती है। इन पदों पर भर्तियां कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना और पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद कराई जाती है।

भर्ती परीक्षाओ की तैयारी कर रहे लाखो उम्मीदवारों को नई भर्तियों के आने का इन्तजार है। जैसा की हम जानते है लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले नई भर्तियों का आना मुश्किल है।

ऐसे में अब राजस्थान लोक सेवा आयोग को भी लोकसभा चुनाव के बाद सरकार से नई भर्तियों के आने की उम्मीद है। कार्मिक और अन्य विभागों के स्तर पर अभ्यर्थनाओ पर चर्चा चल रही है।

3 माह में 12 विभागों की भर्तियां

साल 2024 के बीते दिन माह में 12 विभागों ने 1 हजार 394 पदों पर भर्तियां की है। 12 विभागों के द्वारा विधि रचनाकार, प्राध्यापक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, प्रोग्रामर, लाइब्रेरियन, पीटीआई, सहायक अभियोजन अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी, कृति अधिकारी भर्तियों सहित अन्य भर्तियां ली गई है।

2018 और 2022 में मिली थी बंपर भर्तियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां ली जाती है। आयोग के द्वारा साल 2018 और 2022 में सर्वाधिक भर्तियां ली गई थी। आयोग को साल 2018 में 18 हजार पदों के लिए भर्तियां मिली थी वही साल 2022 में 17 हजार पदों पर भर्तियां मिली थी। इन भर्तियों में आरएएस, सब इंस्पेक्टर, वरिष्ठ अध्यापक, कॉलेज शिक्षक और अन्य भर्तियां शामिल हैं। आयोग के द्वारा पिछले साल भी 8 हजार पदों पर भर्तियां ली गई थी।

चुनाव बाद ही भर्तियां मिलने की उम्मीद है

अभी लोकसभा चुनाव आने वाले है। लोकसभा चुनाव के बाद 4 जून को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद ही आयोग को भर्तियां मिलने की उम्मीद है। आचार संहिता के चलते भर्तियां रुकी हुई है। चुनाव के बाद आयोग को भर्तियों की अभ्यर्थनाए मिलना संभावित है।

Leave a Comment